करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –07-March-2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –07-March-2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –07-March-2023– Current Affairs Questions And Answers


प्रश्न 1. योग्यता की पारस्परिक मान्यता के लिए भारत और किस देश ने एक रूपरेखा तंत्र पर हस्ताक्षर किए हैं?

a. जापान

b. चीन

c. कांडा

d. ऑस्ट्रेलिया

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया : भारत और ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त रूप से एक तंत्र पर हस्ताक्षर किए हैं जो दोनों देशों के छात्रों और पेशेवरों के बीच योग्यता की पारस्परिक मान्यता को सुविधाजनक बनाने में मदद करेगा। तंत्र डिग्रियों को मान्यता देगा लेकिन इंजीनियरिंग, चिकित्सा और कानून पास-आउट को पेशेवर पंजीकरण ढांचे के दायरे से बाहर रखेगा।

प्रश्न 2. हाल ही में राष्ट्रपति मुर्मू ने किस अंतर्राष्ट्रीय धर्म धम्म सम्मेलन का उद्घाटन किया?

a. तीसरा

b. चौथा

c. छठा

d. सातवाँ

उत्तर: 7वाँ – हाल ही में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भोपाल, मध्य प्रदेश में 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म धम्म सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में 15 से ज्यादा देश हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का विषय “नए युग के लिए पूर्वी मानवतावाद” होगा और इसकी योजना सांची बौद्ध-भारतीय अध्ययन विश्वविद्यालय द्वारा बनाई गई है। इंडिया फाउंडेशन इस सम्मेलन का आयोजक है जो हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म की धर्म धम्म परंपराओं को पर्यावरण, समग्र स्वास्थ्य देखभाल, मानव-केंद्रित विकास और मानव गरिमा के दृष्टिकोण के रूप में परिभाषित करता है।

प्रश्न3. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष पर एक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन कहाँ किया गया है ?

a. अमृतसर

b. बंगलौर

c. गोवा

d. दिल्ली

उत्तर: गोवा -हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष पर एक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन गोवा किया गया है 

प्रश्न 4.  हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री 8वे रायसीना डायलॉग में मुख्य अतिथि होंगे ?

a. जापान

b. इटली

c. रूस

d. अमेरिका

उत्तर: इटली -हाल ही में  इटली देश के प्रधानमंत्री 8वे रायसीना डायलॉग में मुख्य अतिथि होंगे 

प्रश्न 5. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार किस देश में 83.7% यूरेनियम के कण पाये गये हैं?

a. ईरान

b. ऑस्ट्रेलिया

c. रूस

d. भारत

उत्तर:  ईरान -हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार  ईरान देश में 83.7% यूरेनियम के कण पाये गये हैं

प्रश्न 6.  हाल ही में पश्चिमी नौसेना के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार किसने संभाला है?

a. मेघना अहलावत

b. टी राजस्वामी

c. दिनेश के त्रिपाठी

d. राजीव अग्रवाल

उत्तर:दिनेश के त्रिपाठी -हाल ही में पश्चिमी नौसेना के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार दिनेश के त्रिपाठी संभाला है

प्रश्न 7.  हाल ही में किस देश का डीकिन विश्वविद्यालय GIFT शहर में अपना परिसर स्थापित करेगा ?

a. दुबई

b. अमेरिका

c. ऑस्ट्रेलिया

d. भारत

उत्तर:ऑस्ट्रेलिया – हाल ही में किस देश का डीकिन विश्वविद्यालय GIFT शहर में अपना परिसर स्थापित करेगा

प्रश्न 8. हाल ही में किसे PIB का प्रधान महानिदेशक नियुक्त किया गया है ?

a. राजेश मल्होत्रा

b. प्रदीप शर्मा

c. पंकज आडवाणी

d. श्याम सुन्दर बेनीवाल

उत्तर:  राजेश मल्होत्रा – श्री राजेश मल्होत्रा ने आज पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

प्रश्न 9.  हाल ही में GSM एसोसिएशन द्वारा किस देश को गवर्नमेंट लीडरशिप अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है ?

a. सूडान

b. भारत

c. पाकिस्तान

d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: भारत –  अवार्ड मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि जीएसएम एसोसिएशन ने भारत को ‘गवर्नमेंट लीडरशिप अवार्ड 2023’ पेश किया है, जो दूरसंचार सुधारों और सक्षम नीतियों पर देश के शानदार फोकस की वैश्विक मान्यता और स्वीकृति है।

प्रश्न 10. हाल ही में गोदरेज इंडस्ट्रीज ने अपने रसायन व्यवसाय के CEO के रूप में किसे नियुक्त किया है ?

a. आशीष कामद

b. संयम भारद्वाज

c. विशाल शर्मा

d. गर्ग मेहरा

उत्तर: विशाल शर्मा – गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने विशाल शर्मा को अपने रसायन व्यवसाय का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। विशाल शर्मा इकोलैब इंक से गोदरेज में शामिल होंगे, जहां उनकी पिछली भूमिका जून 2020 से दुबई में भारत, मध्य पूर्व और अफ्रीका (आईएमईए) क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में थी। उन्होंने जीई (जनरल इलेक्ट्रिक) के लाइटिंग व्यवसाय में भी कार्य किया है।

प्रश्न 11. हाल ही में किसने चंद्रमा मिशन के लिए अपने राकेट के क्रायोजनिक इंजन का सफल परीक्षण किया है ?

a. SPACE X

b. ISRO

c. TESLA

d. DRDO

उत्तर: ISRO – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) ने अपने मून मिशन चंद्रयान-3 के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3 मिशन के लिए प्रक्षेपण यान के सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

प्रश्न 12 . हाल ही में ‘नेशनल बेडमिन्टन चैंपियनशिप’ का महिला एकल खिताब किसने जीता है ?

a. हरमनप्रीत कौर

b. अनुपमा उपाध्याय

c. निष्ठा कश्यप

d. सानिया मिर्जा

उत्तर: अनुपमा उपाध्याय  -हाल ही में ‘नेशनल बेडमिन्टन चैंपियनशिप’ का महिला एकल खिताब अनुपमा उपाध्याय जीता है

प्रश्न 13 . हाल ही में आयी Moody’s की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में भारत की GDP वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है ?

a. 5.5%

b. 4.5%

c. 7.1%

d. 7.9%

उत्तर:  5.5%  -साल 2023 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा साबित हो सकता है। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody’s) ने बजट में पूंजीगत व्यय में की गई वृद्धि और मजबूत आर्थिक गति को देखते हुए साल 2023 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को बढ़ा दिया है। यह पहले 4.8 प्रतिशत था, जिसे अब बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया गया है।

प्रश्न 14 . हाल ही में एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की G-20 बैठक कहाँ शुरू हुयी है ?

a. अमृतसर

b. बंगलौर

c. गुरुग्राम

d. हल्द्वानी

उत्तर:  गुरुग्राम  -भारत की अध्यक्षता के दौरान G20 की पहली एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप (ACWG) की बैठक हरियाणा के गुरुग्राम में शुरू हुई। ACWG की यह तीन दिवसीय बैठक 1 से 3 मार्च, 2023 तक चलेगी।

हाल ही में किस राज्य के तीन जिलों में विभिन्न स्थानों पर सोने के भंडार मिले हैं?

a . दिल्ली

b . महाराष्ट्र

c . बिहार

d . ओडिशा

उत्तर: ओडिशा –  इस्पात और खान मंत्री प्रफुल्ल कुमार मलिक ने राज्य विधानसभा को सूचित किया है कि देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज सहित ओडिशा के तीन जिलों में विभिन्न स्थानों पर सोने के भंडार पाए गए हैं। मंत्री ने बताया कि राज्य के खान और भूविज्ञान निदेशालय और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने एक प्रारंभिक सर्वेक्षण किया और करदंगा के देवगढ़, गोपुर, गाजीपुर, कुसाकला, अदाल, सालिकाना, डिमिरीमुंडा और अदास क्षेत्र में सोने के भंडार की मौजूदगी पाई। क्योंझर का क्षेत्र।