रोजगार समाचार हिंदी एप्प टीम की ओर से आप सभी को होली की होली की ढेर सारी शुभकामनाएं – Happy Holi to all of you from the Employment News Hindi app team

रोजगार समाचार हिंदी एप्प टीम की ओर से आप सभी को होली की होली की ढेर सारी शुभकामनाएं – Happy Holi to all of you from the Employment News Hindi app team

होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह त्यौहार हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। वैसे तो होली से सम्बंधित बहुत सारी कथाये हैं, लेकिन हिरण्यकश्यप और भक्त प्रहलाद की कथा काफी लोकप्रिय हैं।

पहले दिन होलिका जलायी जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन धुलेंडी मनाई जाती हैं, लोग एक दूसरे पर अबीर-गुलाल, रंग इत्यादि लगाते  हैं, ढोल डफली बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है।

होली का त्यौहार हमारे जीवन में प्रेरणा और ख़ुशी लेकर आता हैं। होली के रंग की तरह जीवन के भी बहुत सारे रंग होते हैं, जिनमे बहुत सारे उतार-चढ़ाव वाले भी होते हैं। तो हमे भी उनके साथ खेल कर पार करना चाहिए, ना कि निराश हो जाना चाहिए।

होली के त्योहार की शुभकामनाएं के लिए कुछ संदेश – 

मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार

वृन्दावन की सुगंध, बरसाने की फुहार,

राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार

मुबारक हो आपको होली का त्योहार.

 

वसंत ऋतु की बहार

,चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,

रंग बरसे नीले हरे लाल,

मुबारक हो आपको होली का त्योहार.

 

मिठाइयों का हो ओवर फ्लो

मस्ती हो कभी ना लो

रंग और गुलाल का सुरूर छाया रहे

पॉकेट में भरी माया रहे

गुड लक की हो बौछार

आया होली का त्यौहार

 

वो गुलाल की ठंडक,

वो शाम की रौनक,

वो लोगों का गाना,वो गलियों का चमकना,

वो दिन में मस्ती,वो रंगों की धूम,होली आ गई है।।

होली की शुभकामनाएं