आज का इतिहास – 11-November-2023 की महत्त्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाएँ – Historical Events Of November – 11

आज का इतिहास – 11-November-2023 की महत्त्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाएँ – Historical Events Of November – 11

11 नवंबर- का इतिहास – 11-novemberHistory in Hindi

  • आज के इतिहास में 1208 को ओत्तो वान विटल्सबाश को जर्मनी का राजा चुना गया।
  • गुरु गोबिन्द सिंह सिक्खों के गुरु सन 1675 को नियुक्त हुए थे।
  • चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना आज ही के दिन सन 1745 को इंग्लैंड में घुसी।
  • सन 1809 को ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा निकाली जो ‘कुण्डरा घोषणा’ नाम से जानी जाती है।
  • आज ही के दिन 1811 में कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
  • चिली ने बोलीविया और पेरु के खिलाफ सन 1836 में युद्ध की घोषणा की।
  • द प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने द प्रिंस ऑफ़ वेल्स संग्रहालय की आज ही के दिन सन 1905 में नींव रखी थी।
  • सन 1918 में पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।
  • अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थाॅमसन को भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार सन 1937 में दिया गया।
  • कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को आज ही के दिन सन 1962 में स्वीकार किया।
  • आज ही के दिन सन 1966 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ लांच किया.
  • आज के इतिहास में सन 1973 में पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।
  • अंगोला को पुर्तग़ाल से आजादी आज ही के दिन 1975 को मिली।
  • सन 1978 को मॉमून अब्दुल गयूम मालदीव के राष्ट्रपति बने।
  • एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फ़िल्म ‘एन अर्ली फ्रोस्ट’ अमेरिका में सन 1985 को प्रदर्शित की गयी।
  • स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब में आज ही के दिन सन 1888 को जन्म हुआ.
  • आज ही के दिन सन 1989 बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत।
  • सन 1995 में नाइजीरिया में मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो वीवा तथा उनके 8 सहयोगियों को फ़ांसी दिये जाने के कारण विश्व भर में नाइजीरिया की भर्त्सना
  • दोहा बैठक में डब्ल्यूटीओ ने सन 2001 को भारत का समर्थन किया
  • सन 2002 में ईरान की संसद ने देश की कट्टर न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दी।
  • सीरिया पर प्रतिबंधों को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी आज ही के दिन सन 2003 को मिली।
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफ़ा आज ही के दिन सन 2008 को दिया।

 11-november  Famous People Birth ( 11-november को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)

  • भूटान के पूर्व नरेश जिग्मे सिंग्ये वांग्चुक का जन्म सन 1955 में आज ही के दिन हुआ
  • नागालैंड के 9वें मुख्यमंत्री एवं नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के अध्यक्ष नेफियू रियो का जन्म सन 1950 में आज ही के दिन हुआ
  • भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोदकर का जन्म सन 1943 में आज ही के दिन हुआ
  • हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का जन्म सन 1936 में आज ही के दिन हुआ
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री माला सिन्हा का जन्म 1936 में आज ही के दिन हुआ
  • भारत के नैतिकता और ईमानदारी का मूल्य समझने वाले पत्रकार रह चुके अमिताभ चौधरी का जन्म सन 1927 में आज ही के दिन हुआ
  • शिक्षा मंत्री रह चुके अबुलकलाम आज़ाद का जन्म 1888 में आज ही के दिन हुआ
  • प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का जन्म सन 1888 में आज ही के दिन हुआ
  • प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं मजदूर महाजन संघ की संस्थापक अनसूया साराभाई जी का जन्म सन 1885 में आज ही के दिन हुआ
  • अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि रह चुके अल्ताफ़ हुसैन हाली का जन्म सन 1837 में आज ही के दिन हुआ.

Famous Persons Death on  11-november( 11-november को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)

  • आज ही के दिन 2008 को आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया जी का निधन हुआ
  • आज ही के दिन सन 1994 में कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक रह चुके कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा जी का निधन हुआ
  • आज ही के दिन सन 1971 मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार देवकी बोस जी का निधन
  • सन 1982 को प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार उमाकांत मालवीय जी का निधन हुआ.

Important Festival and Days on  11-november ( 11-november को हुए महत्त्वपूर्ण उत्सव और दिवस)

  • राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (मौलाना अबुल कलम आज़ाद का जन्म दिवस)