आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 26 October 2023– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 26 October 2023– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 26 October 2023– Current Affairs Questions And Answer


प्रश्न 1. 40वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का आगाज किस स्टेडियम में किया गया है?

(ए)  ओलंपियन केशव हॉकी स्टेडियम

(बी) ओलंपियन रोनित हॉकी स्टेडियम

(सी) ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम

(डी) ओलंपियन मोदी हॉकी स्टेडियम

उत्तर :- [c]. ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम: पंजाब में जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम, बर्लटन पार्क में 40वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का आगाज किया गया है।

प्रश्न 2.हाल ही में 5टी (परिवर्तनकारी पहल) और नबीन ओडिशा का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?

(ए)  सी के पांडियन को

(बी) डी के पांडियन को

(सी) के के पांडियन को

(डी) वी के पांडियन को

उत्तर :- [d]. वी के पांडियन को: वी के पांडियन को हाल ही में को 5टी (परिवर्तनकारी पहल) और नबीन ओडिशा का अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

प्रश्न 3. हाल ही में दक्षिण कोरियाई समूह के किस ब्रांड ने भारतीय बाजार प्रवेश किया हिया?

(ए) तेवू ब्रांड

(बी) देवू ब्रांड

(सी) सेवू ब्रांड

(डी) केवू ब्रांड

उत्तर :-  [b]. देवू ब्रांड: दक्षिण कोरियाई समूह पॉस्को देवू अपने ग्लोबल ब्रांड देवू को भारतीय बाजार में उतारने के लिए हाल ही में केल्वोन इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ रणनीतिक साझेदारी की और इसके उत्पाद को लाँच किये है।

प्रश्न 4.  हाल ही में किन्हें हार्वर्ड लॉ स्कूल द्वारा ‘वैश्विक नेतृत्व पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है?

(ए)  डी वाई चंद्रचूड़

(बी) डी ताई चंद्रचूड़

(सी)डी साई चंद्रचूड़

(डी) डी आई चंद्रचूड़

उत्तर :- [a]. डी वाई चंद्रचूड़: हावर्ड लॉ स्कूल ने वैश्विक नेतृत्व के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश ‘डी वाई चंद्रचूड़’ को सम्मानित किया है।

प्रश्न 5. अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप ने किस यूनिवर्सिटी के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

(ए)  यूओएल

(बी)  टूओएल

(सी) सुओएल

(डी) पीओएल

उत्तर :-  [a]. यूओएल: अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप ने हाल ही में कहा कि उसने यूके स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ लीसेस्टर (यूओएल) के साथ हाल ही में एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रश्न 6.  किसने “हैकथॉन विमर्श- 2023” के टीजर और वेबसाइट का शुभारंभ किया है?

(ए) बालाजी श्रीवास्तव

(बी) राकेश श्रीवास्तव

(सी) आकाश श्रीवास्तव

(डी) अमित श्रीवास्तव

उत्तर :-  [a]. बालाजी श्रीवास्तव: पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक बालाजी श्रीवास्तव ने हाल ही में हैकथॉन विमर्श- 2023 के टीजर और वेबसाइट का शुभारंभ किया ।

प्रश्न 7.हाल ही में किस बाँध परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हरी झंडी दे दी है?

(ए) महत्वाकांक्षी वर्दंगिनी बांध परियोजना

(बी) महत्वाकांक्षी जमरानी बांध परियोजना

(सी) महत्वाकांक्षी सार्थक बांध परियोजना

(डी) महत्वाकांक्षी संगिनी बांध परियोजना

उत्तर :-  [b]. महत्वाकांक्षी जमरानी बांध परियोजना: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्य की महत्वाकांक्षी जमरानी बांध परियोजना को हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हरी झंडी दे दी है।

प्रश्न 8. नेशनल कोऑपरेटिव फॉर एक्सपोर्ट्स लिमिटेड का शुभारंभ किसने किया?

(ए) अमित शाह

(बी) राजनाथ सिंह

(सी) अनुराग ठाकुर

(डी) आरके सिन्हा

उत्तर :-  (ए) अमित शाह –  केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नेशनल कोऑपरेटिव फॉर एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (NCEL) का शुभारंभ किया। उन्होंने दिल्ली में एनसीईएल लोगो, वेबसाइट और ब्रोशर का अनावरण किया। एनसीईएल को इस साल 25 जनवरी को बहु-राज्य सहकारी सोसायटी अधिनियम, 2002 के तहत पंजीकृत किया गया था।   

प्रश्न 9.एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की डिस्कस थ्रो में किस भारतीय ने स्वर्ण पदक जीता?

(ए) अतुल सक्सेना

(बी) नीरज यादव

(सी) राकेश भैरा

(डी) मोहित सिन्हा

उत्तर :- (बी)नीरज यादव –  एशियाई पैरा खेलों के पुरुष डिस्कस थ्रो में भारत के नीरज यादव ने स्वर्ण पदक जीता। उनकी जीत पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है. गौरतलब है कि एशियन पैरा गेम्स का आयोजन चीन में हो रहा है. भारत के राकेश भैरा ने पुरुषों की 1500 मीटर- टी46 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।  

प्रश्न 10 . भारत के पहले नैनो डीएपी संयंत्र का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है?

(ए) मध्य प्रदेश

(बी) उत्तर प्रदेश

(सी) गुजरात

(डी) पंजाब

उत्तर :- . (सी) गुजरात – केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में देश के पहले नैनो डीएपी संयंत्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नैनो टेक्नोलॉजी आने वाले दिनों में कृषि क्षेत्र में गेम चेंजर साबित होगी. कलोल में नैनो लिक्विड डैप प्लांट इफको द्वारा 300 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया गया है। इफको की स्थापना 1967 में हुई थी।

प्रश्न 11. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस देश के साथ सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी के लिए सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दे दी है?

(ए) फ्रांस

(बी) जर्मनी

(सी) सिंगापुर

(डी) जापान

उत्तर :- (डी) जापान –  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जापान-भारत सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी पर भारत और जापान के बीच सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दे दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने जुलाई 2023 में जापान के साथ एक सहयोग ज्ञापन (एमओसी) पर हस्ताक्षर किए थे।  

प्रश्न 12.  संयुक्त राष्ट्र विश्व विकास सूचना दिवस हर वर्ष कब मनाया जाता है?

(ए) 24 अक्टूबर

(बी) 25 अक्टूबर

(सी) 26 अक्टूबर

(डी) 27 अक्टूबर

उत्तर :-  (ए) 24 अक्टूबर –  संयुक्त राष्ट्र (यूएन) हर साल 24 अक्टूबर को विश्व विकास सूचना दिवस मनाता है। इसकी स्थापना वर्ष 1972 में हुई थी। इस दिन का उद्देश्य विकास समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना और उन्हें हल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र दिवस के साथ मनाया जाता है, जिसकी स्थापना 1945 में हुई थी।

प्रश्न 13.अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा किस भारतीय-अमेरिकी को प्रौद्योगिकी और नवाचार के राष्ट्रीय पदक से सम्मानित किया गया?

(ए) विवेक रामास्वामी

(बी) अशोक गाडगिल

(सी) अरुण मेहरा

(डी) अजय बग्गा

उत्तर :- (बी) अशोक गाडगिल –  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने दो भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिकों को नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन से सम्मानित किया। जिसमें अशोक गाडगिल और सुब्रा सुरेश शामिल हैं. यह पुरस्कार उन अमेरिकियों को दिया जाता है जिन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं। इस पुरस्कार की स्थापना 1959 में हुई थी.    

प्रश्न 14. बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘हामून’ का नाम किस देश ने रखा है?

(ए) पाकिस्तान

(बी) बांग्लादेश

(सी) ईरान

(डी) कुवैत

उत्तर :-  (सी) ईरान –  बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘हामून’ 25 अक्टूबर 2023 को बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी तट से टकराया। हिंद महासागर में बनने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवातों को 13 सदस्य देशों द्वारा क्रमबद्ध किया गया है। चक्रवाती तूफान ‘हामून’ का नाम ईरान ने रखा है. ‘हामुन’ एक फ़ारसी शब्द है जो अस्थायी रेगिस्तानी झीलों और दलदली भूमि को संदर्भित करता है।