आज के महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित प्रश्नोत्तर पढ़े – In today’s important general knowledge, read questions and answers related to all competitive exams.

आज के महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान में  सभी प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित प्रश्नोत्तर पढ़े – In today’s important general knowledge, read questions and answers related to all competitive exams.

1.घूमर कहां का लोकप्रिय नृत्य है ?
(A) पंजाब
(B) हिमाचल प्रदेश
(C) राजस्थान
(D) जम्मू कश्मीर
उत्तर: (C) राजस्थान

घूमर राजस्थान का एक परंपरागत लोकनृत्य है। इसका विकास भील जनजाति ने मां सरस्वती की आराधना करने के लिए किया था और बाद में बाकी राजस्थानी बिरादरियों ने इसे अपना लिया। यह नाच मुख्यतः महिलाएं घूंघट लगाकर और एक घुमेरदार पोशाक जिसे “घाघरा” कहते हैं, पहन कर करती हैं। इस नृत्य में महिलाएं एक बड़ा घेरा बनाते हुए अन्दर और बाहर जाते हुए नृत्य करती हैं।

2.तमिलनाडु और श्रीलंका में समानता: बोली जाने वाली भाषा कौन सी है ?
(A) तमिल
(B) तेलुगू
(C) मलयालम
(D) कन्नड़
उत्तर: (A) तमिल

तमिल एक भाषा है जो मुख्यतः तमिलनाडु तथा श्रीलंका में बोली जाती है। तमिलनाडु तथा पुदुचेरी में यह राजभाषा है। यह द्राविड़ भाषा परिवार की प्राचीनतम भाषा मानी जाती है। इसकी उत्पत्ति के सम्बंध में अभी तक यह निर्णय नहीं हो सका है कि किस समय इस भाषा का प्रारम्भ हुआ। विश्व के विद्वानों ने संस्कृत, ग्रीक, लैटिन आदि भाषाओं के समान तमिल को भी अति प्राचीन तथा सम्पन्न भाषा माना है।

3.निम्नलिखित में से कौन सा भारत सरकार के खेलो इंडिया कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है ?
(A) साहित्य
(B) खेल
(C) संगीत
(D) विज्ञान
उत्तर: (B) खेल

भारत में खेल के विकास के लिए खेलो भारत कार्यक्रम एक राष्ट्रीय योजना है। इसे वर्ष 2018 में दिल्ली में तत्कालीन खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा लॉन्च किया गया था। यह कार्यक्रम भारत में खेल संस्कृति को बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम का पहला संस्करण 31 जनवरी 2018 में नयी दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम में किया गया था और दूसरा पुणे,महाराष्ट्र में 9 जनवरी से 20 जनवरी 2019 तक आयोजित किया गया।

4.अंधा युग के लेखक कौन है ?
(A) रामधारी सिंह दिनकर
(B) मोहन राकेश
(C) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(D) धर्मवीर भारती
उत्तर: (D) धर्मवीर भारती

अंधा युग, धर्मवीर भारती द्वारा रचित हिंदी काव्य नाटक है। इसका कथानक महाभारत के अठारहवें दिन से लेकर श्रीकृष्ण की मृत्यु तक के क्षण पर आधारित है। इसमें युद्ध और उसके बाद की समस्याओं और मानवीय महत्वाकांक्षा को प्रस्तुत किया गया है। इस नाटक में कृष्ण के चरित्र के नए आयाम और अश्वत्थामा का ताकतवर चरित्र है, जिसमें वर्तमान युवा की कुंठा और संघर्ष उभरकर सामने आते हैं।

5.इकेबाना किसका जापानी रूप है ?
(A) आधुनिक चित्रकारी का
(B) युद्ध कला का
(C) फूलों की सजावट का
(D) कृषि की विधि का
उत्तर: (C) फूलों की सजावट का

फूल सजाने की जापानी कला को इकेबाना कहा जाता है। इसमें फूल, पत्तियों, बीज, टहनी और उसके तने को इस तरह से मर्तबान, फूलदान, गमले आदि में सजाया जाता है, कि वह देखने में आकर्षक लगें। इसमें आकाश, पृथ्वी और मानवजाति इन तीन तत्वों का एक संतुलित ढंग से प्रतिनिधित्व किया जाता है। इकेबाना कला चीन से जापान आई।

6.भारतीय वायुसेना दिवस कब मनाया जाता है ?
(A) 10 अक्टूबर
(B) 8 अक्टूबर
(C) 9 अक्टूबर
(D) 11 अक्टूबर
उत्तर: (A) 10 अक्टूबर

भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर, 1932 को हुई। यह भारतीय सशस्त्र सेना का एक अंग है जो वायु युद्ध, वायु सुरक्षा और वायु चौकसी जैसे महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है। एयर मार्शल सुब्रोतो मुखर्जी ने 1 अप्रैल, 1954 को प्रथम वायु सेना प्रमुख सदस्य का कार्यभार संभाला था। वायुसेना दिवस पर भारतीय वायु सैनिकों की बहादुरी, शौर्य और पराक्रम के लिए उन्हें सलाम करती है।

7.इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड का मुख्यालय कहां स्थित है ?
(A) पेरिस
(B) वाशिंगटन डीसी
(C) जेनेवा
(D) वियना
उत्तर: (B) वाशिंगटन डीसी

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड, एक अन्तरराष्ट्रीय संस्था है, जो अपने सदस्य देशों की वैश्विक आर्थिक स्थिति पर नज़र रखने का काम करती है। इसका मुख्यालय वॉशिंगटन डी॰ सी॰, संयुक्त राज्य में है। इस संगठन के प्रबंध निदेशक डॉमनिक स्ट्रॉस है। यह संगठन अन्तरराष्ट्रीय विनिमय दरों को स्थिर रखने के साथ-साथ विकास को सुगम करने में सहायता करता है।

8.भारत में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को किस दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है ?
(A) 29 अप्रैल
(B) 29 अक्टूबर
(C) 29 दिसंबर
(D) 29 अगस्त
उत्तर: (D) 29 अगस्त

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। यह दिन 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह के जन्मदिन का प्रतीक है। उन्होंने अपने करियर में 400 से अधिक गोल किये। इस दिन विभिन्न आयु वर्ग के लोग कबड्डी, मैराथन, बास्केटबॉल, हॉकी आदि खेलों में भाग लेते हैं।

9.महाभारत में उल्लेखित कुरुक्षेत्र नामक प्रसिद्ध युद्ध क्षेत्र किस के निकट स्थित है ?
(A) अंबाला
(B) नई दिल्ली
(C) रावलपिंडी
(D) मेरठ
उत्तर: (A) अंबाला

कुरुक्षेत्र अंबाला से 25 मील पूर्व में है। कहा जाता है कि यहाँ स्थित विशाल तालाब का निर्माण महाकाव्य महाभारत में वर्णित कौरवों और पांडवों के पूर्वज राजा कुरु ने करवाया था। कुरुक्षेत्र नाम ‘कुरु के क्षेत्र’ का प्रतीक है। कुरुक्षेत्र का पौराणिक महत्त्व अधिक माना जाता है। इसका ऋग्वेद और यजुर्वेद में अनेक स्थानो पर वर्णन किया गया है।

10.युजवेंद्र चहल निम्न में से किस खेल से संबंधित है ?
(A) निशानेबाजी
(B) हॉकी
(C) क्रिकेट
(D) टेनिस
उत्तर: (C) क्रिकेट

युजवेंद्र एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जो घरेलू क्रिकेट में हरियाणा टीम की ओर से खेलते हैं। ये एक लेग ब्रेक गेंदबाज है। इनके अलावा युजवेंद्र इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से भी खेलते है। चहल श्रीलंका क्रिकेट टीम के अजंता मेंडिस के बाद दुनिया के इकलौते ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी है जिन्होंने 20-20 क्रिकेट में एक मैच में 6 विकेट लिए हो।